Banking Stocks: शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को लगातार छठवें दिन तेजी देखी गई। इस तेजी की अगुआई की बैंकिंग शेयरों ने। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक नई गाइडलाइंस से बैंकिंग शेयरों में नए सिरे से खरीदारी देखी जा रही है। बैंकिग निफ्टी इंडेक्स आज कारोबार के दौरान 55,961 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI की इस नई गाइडलाइंस से भारतीय बैंकों का तगड़ा फायदा हो सकता है।
