Get App

बैंकों को फिलहाल कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश की इजाजत नहीं, MCX के शेयर फिसले

सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि आईआरडीएआई बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश की इजाजत देने के पक्ष में नहीं हैं। SEBI ने सितंबर में कहा था कि वह बैंकों और पेंशन फंडों को कमोडिटीज में ट्रेडिंग की इजाजत देने के बारे में सरकार से बातचीत करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 4:01 PM
बैंकों को फिलहाल कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश की इजाजत नहीं, MCX के शेयर फिसले
4 मई को एमसीएक्स का शेयर 1.5 फीसदी गिरकर 2,926.10 रुपये पर बंद हुआ।

आरबीआई और आईआरडीएआई बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश की इजाजत देने के पक्ष में नहीं हैं। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने 4 मई को यह जानकारी दी। इससे कमोडिटी एक्सचेंज का शेयर एक समय 3.5 फीसदी तक गिर गया। हालांकि, बाद में शेयर कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहा।

पेंशन फंड ने भी इस मसले पर किया है विचार

SEBI ने सितंबर में कहा था कि वह कमोडिटी मार्केट्स को मजबूत बनाना चाहता है। इसके लिए वह बैंकों और पेंशन फंडों को कमोडिटीज में ट्रेडिंग की इजाजत देने के बारे में सरकार से बातचीत करेगा। 4 मई को सेबी चेयरमैन ने कहा कि पेंशन फंड रेगुलेटर ने भी पेंशन फंडों को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश की इजाजत देने के बारे में विचार किया है। लेकिन, उसने यह नहीं बताया है कि इस बारे में उसने क्या फैसला लिया है।

इंश्योरेंस कंपनियां लंबी अवधि के लिए करती हैं निवेश 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें