Get App

बाजार को बैंकों का सहारा, OMC और इंडिगो पर करें फोकस, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए किन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड पिछले 3 दिनों में $77/बैरल से फिसलकर $71/बैरल पर आया है। अब फोकस OMC और इंडिगो पर करें। OMC और इंडिगो काफी गिर चुके हैं। खराब नतीजों के कारण OMC और इंडिगो की पिटाई हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 9:03 AM
बाजार को बैंकों का सहारा,  OMC और इंडिगो पर करें फोकस, अनुज सिंघल से जानें  निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए किन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ने अबतक डबल बॉटम बनाया । कल का प्राइस एक्शन से हल्की निराशा देखने को मिली।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 7 दिनों के बाद निफ्टी ने higher high, higher low बनाया जबकि कल भी निफ्टी दिन के हाई से 150 अंक नीचे बंद हुआ। कल का FII का आंकड़ा ज्यादा खराब नहीं, F&O में फिर खरीदारी की है। FIIs ने अच्छे खासे शॉर्ट कवर किए और लॉन्ग जोड़े। अगले 2-3 दिन कल जैसे रहे तो भरोसा लौटेगा। खराब नतीजे भी अब सिर्फ छोटी कंपनियों में हैं। भारती एयरटेल के शानदार न तीजे, शेयर भी गिर चुका है। ज्यादातर आखिरी 15 दिनों में ज्यादा कमजोर नतीजे आते हैं।

बाजार: बैंकों का सहारा

अनुज सिंघल ने कहा कि इंडसइंड के अलावा बाकी बैंकों के नतीजे अच्छे आए।

एक्सिस, ICICI और BoB के बाद इंडियन बैंक, PNB के ऑपरेशल नतीजे अच्छे रहे। फेडरल बैंकों के नतीजे भी अच्छे रहे। बैंक निफ्टी ने अभी तक अक्टूबर का निचला स्तर नहीं तोड़ा है। अगर बैंक निफ्टी कल का हाई निकालेगा तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। बैंक निफ्टी में कल का हाई 51,590 का बनाया है। ICICI बैंक में कल `2000 Cr की डिलीवरी उठी। कल का निचला स्तर अगर टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा । बैंक निफ्टी में कल का लो 51,012 के स्तर पर है। बैंकों में सबसे बड़ी दिक्कत माइक्रोफाइनेंस लोन को लेकर है। पूरी इकोनॉमी में शायद स्ट्रैस जैसी स्थिति नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें