4 दिसंबर का दिन एग्रो प्रोसेसिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी BCL Industries के लिए काफी अच्छा रहा। शुरुआती कारोबार में शेयर में 11 प्रतिशत की तेजी देखी गई। दरअसल कंपनी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 561 करोड़ रुपये का एथेनॉल सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके बाद 4 दिसंबर को BCL Industries का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 54.56 रुपये पर खुला। जल्द ही यह पिछले बंद भाव से करीब 11.5 प्रतिशत की तेजी दर्शाता हुआ 60.25 रुपये के हाई पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 55.45 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 60.30 रुपये के हाई तक गया।
