बाजार में तेजी की दौड़ आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। चुनावी महासंग्राम के एक्जिट पोल आने से पहले आज आखिरी कारोबारी दिन था लिहाजा आज बाजार में भरपूर एक्शन रहा। सेंसेक्स आज करीब 540 अंक चढ़ा है। वहीं, निफ्टी में भी 150 अंकों की मजबूती आई और ये फिर 11400 के पार बंद हुआ। आज की तेजी में बैंक शेयरों ने दम भरा है। बैंक निफ्टी में करीब 650 अंकों की पारी खेली है।
इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो बजाज फाइनेंस आज नए शिखर पर पहुंचा। 5 साल में इस शेयर का मार्केट कैप करीब 20 फीसदी बढ़ा है। बजाज फाइनेंस की पैरेंट कंपनी की बजाज फिनसर्व ने भी आज नई ऊंचाई हासिल की। रिलायंस कैपिटल और निपॉन लाइफ के बीच हुई डील ने आज इन दोनों शेयरों में भी पंख लगा दिए।
