बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Hindustan Aeronautics के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 4663 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Hindustan Aeronautics के शेयर में 4800 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 4590 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 6:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Uno Minda पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 1074 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 16 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी में 32 प्वाइंट की तेजी दिखी। IT, FMCG और छोटे-मझौले शेयरों ने बाजार को संभाला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डिक्सन टेक्नोलॉजी, हुडको, पिरामल एंटरप्राइजेज और सिंजीन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Jio Financial Services

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 340 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Hindustan Aeronautics


Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 4800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 4590 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 4663 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Technical View: निफ्टी 24,600 के ऊपर बंद, अगली तेजी के लिए 24,750 के ऊपर निर्णायक मूव जरूरी

Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Greaves Cotton

Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में ग्रीव्स कॉटन पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 259 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 254 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 267 से 270 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Uno Minda

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज यूनो मिंडा के स्टॉक में 1074 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1210 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।