BEL Share Price: पिछले साल 5 ही महीने में 98 फीसदी से अधिक उछलकर जुलाई में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में जो दबाव दिखा, वह अभी तक बना हुआ है। फिलहाल इस हाई से यह 13 फीसदी डाउनसाइड है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के अमित अंवानी के मुताबिक यह गिरावट खरीदारी का मौका है। अमित के मुताबिकस डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक स्पेस में निवेश के लिए सबसे बेहतरीन स्टॉक है। आज BSE पर यह 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 291.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
