सरकारी कंपनी BEML Limited के शेयरहोल्डर्स के लिए 17 अगस्त का दिन अच्छा रहा। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से करीब 3 प्रतिशत तक उछलकर 1928 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 1907.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में बढ़त की अहम वजह है- मॉरीशस से 66.5 लाख अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर मिलना। भारतीय करेंसी में यह अमाउंट करीब 63.59 करोड़ रुपये होता है। BEML ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया था कि यह ऑर्डर BE220G हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर्स की सप्लाई के लिए है।
