Get App

Berger Paints Share: चौथी तिमाही के नतीजों से ब्रोकरेज नाखुश, घटाया टारगेट प्राइस

Berger Paints share price: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बर्जर पेंट्स को 'Sell' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 485 रुपये से घटाकर 465 रुपये प्रति शेयर कर दिया। एनालिस्ट्स डिमांड रिकवरी में देरी, बढ़ते कंपटीशन और कमजोर मैनेजमेंट गाइडेंस को लेकर चिंतित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 5:57 PM
Berger Paints Share: चौथी तिमाही के नतीजों से ब्रोकरेज नाखुश, घटाया टारगेट प्राइस
तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ने बर्जर पेंट्स के शेयरों के लिए अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है।

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ने बर्जर पेंट्स के शेयरों के लिए अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। दरअसल, पेंट सेक्टर की कंपनी ने FY24 की चौथी तिमाही में बाजार के अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 16 मई को 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 490.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 57,164 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 679.05 रुपये और 52-वीक लो 478.15 रुपये है। एनालिस्ट्स डिमांड रिकवरी में देरी, बढ़ते कंपटीशन और कमजोर मैनेजमेंट गाइडेंस को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि निकट अवधि में स्टॉक पर इसका नेगेटिव असर दिख सकता है।

ब्रोकरेज ने घटाया Berger Paints का टारगेट प्राइस

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बर्जर पेंट्स को 'Sell' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 485 रुपये से घटाकर 465 रुपये प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज फर्म ने FY25-26E EPS में 6-7 फीसदी की कटौती की और EBITDA मार्जिन गाइडेंस में 20-30 बीपीएस की कटौती की, जिससे 6-7 फीसदी EPS में कटौती हुई।

इसके अलावा, नोमुरा ने बर्जर पेंट्स को डाउनग्रेड करते हुए 'Reduce' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 450 रुपये प्रति शेयर तय किया। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में मौजूदा लेवल से 7 फीसदी की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर 14 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ देखी गई, लेकिन 5 फीसदी की कीमत में कटौती इसके पियर्स की तुलना में अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें