Berger Paints Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स के लिए आज का दिन धमाकेदार रहा। पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन में सुधार के दम पर 'Dulux' ब्रांड की कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर इसके शेयर आज 9% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 5.65% की बढ़त के साथ ₹515.35 पर है। इंट्रा-डे में यह 9.21% उछलकर ₹532.75 तक पहुंच गया था।
