वॉरेन बफे (Warren Buffett) का गुरुवार को बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर आखिरी दिन है। उनकी विदाई से पहले कंपनी के शेयर थोड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बफे के बाद अब बर्कशायर हैथवे की कमान ग्रेग एबेल संभालने वाले हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, बुधवार को बर्कशायर क्लास A शेयरों की कीमत 600 डॉलर या 0.1 प्रतिशत गिरकर 754,800 डॉलर हो गई, जबकि क्लास B शेयरों की कीमत 1.06 डॉलर या 0.2 प्रतिशत गिरकर 502.65 डॉलर हो गई।
