जाने-माने अमेरिकी निवेशक वॉरन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन अजीत जैन ने कंपनी की अपनी आधी से भी ज्यादा हिस्सेदारी बेच दी है। वॉरेन बफे के इस टॉप एग्जिक्यूटिव को इस स्टेक सेल से 13.9 करोड़ डॉलर मिले हैं। कंपनी ने 9 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी थी। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि जैन ने औसतन 6,95,418 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से क्लास ए के अपने 200 शेयरों की बिक्री की। इस बिक्री से कुछ ही दिन पहले बर्कशायर हैथवे का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये डॉलर के पार पहुंचा था।
