निवेश के लिए ये हैं सबसे बेस्ट

कम जोखिम और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो यहां करें निवेश

अपडेटेड Apr 11, 2019 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement

पैसा कमाना सबका सपना होता है। लेकिन मुश्किल यह है कि हम से कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि कहां निवेश करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आप भी उन निवेशकों में से हैं जिनके पास सरप्लस कैश है लेकिन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां निवेश करें तो आपकी मुश्किल हम दूर कर देते हैं।

कोई भी निवेश करने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है यह जानना कि आप कितना रिस्क उठा सकते हैं। अपने रिस्क के मुताबिक निवेश करेंगे तभी आप आराम से अपनी जिंदगी बिता सकते हैं।

रियल एस्टेट

प्रॉपर्टी में निवेश करने पर आपका रिस्क कम रहता है। अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो कोई प्रोजेक्ट लॉन्च होने से पहले उसमें पैसे लगाएं। लॉन्चिंग के बाद प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ जाती हैं जिससे आपका रिटर्न घट सकता है।

अगर आप बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो आपकी होल्डिंग पीरियड कम से कम 3 साल होनी चाहिए। यानी 3 साल के बाद ही प्रॉपर्टी बेचेंगे तो तगड़ा मुनाफा कमा पाएंगे।

मिडकैप फंड्स


आमतौर पर भारतीय निवेशक छोटी कंपनियों के शेयरों से दूर ही रहते हैं। अगर आप औसत से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो आप मिडकैप फंड्स की अनदेखी नहीं कर सकते हैं।

मिडकैप फंड्स में पैसा लगाने का सबसे अच्छा जरिया है कि आप म्यूचुअल फंड्स के जरिए शुरू करें। ऐसे कई अच्छे म्यूचुअल फंड हाउस हैं जो मिडकैप में पैसा लगाते हैं।

गोल्ड

यह निवेश का सबसे पुराना लेकिन सबसे विश्वस्त तरीका है। अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं तो आपको मोटा रिटर्न मिलता है। गोल्ड के निवेश में सबसे अच्छी बात है कि इसमें रिस्क नहीं है। अगर आप गोल्ड में इनवेस्टमेंट का ट्रेंड देखें तो इसमें नुकसान का चांस बिल्कुल नहीं है। आप गोल्ड की होल्डिंग जितने लंबे समय तक रखेंगे आपका रिटर्न उतना बढ़ता जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।