Get App

GLOBAL Markets से बेहतर संकेत, एशिया में मजबूती, Dow Futures भी ऊपर

GLOBAL Markets से सुबह बेहतर संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है और Dow Futures भी ऊपर कारोबार कर रहा है .

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 8:14 AM
GLOBAL Markets से बेहतर संकेत, एशिया में मजबूती, Dow Futures भी ऊपर
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 20.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

GLOBAL Markets से सुबह बेहतर संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है और Dow Futures भी ऊपर कारोबार कर रहा है । SGX Nifty फ्लैट कारोबारहो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रही थी।

एशियाई बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान और ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे। इस बीच ब्रेंट का भाव 86 डॉलर के ऊपर बरकरार है। वहीं US: 10 साल के बॉन्ड का यील्ड 1.81% पर है।

सेबी ने सेटलमेंट एप्लिकेशन जमा करने की घटाई समयसीमा, 180 दिन की जगह अब 60 दिनों में करना होगा जमा

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 20.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 28,573.18 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी चढ़कर 18,549.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 24,269.72 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 3,554.72 के स्तर पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें