बाजार में आज हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। 10.20 बजे के आसपास निफ्टी 41.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 22,976.55 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 146.88 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार में अपनी राय जाहिर की।
निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23027-23097 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23131-23167-23193 पर है। इसके लिए पहला बेस 22898-22844/22810 पर और बड़ा बेस 22736-22677(10 DEMA) पर है। कल शुरुआत में गिरावट में खरीदारी का मौका मिला। 23027 के ब्रेकआउट के बाद अच्छे स्विंग मिले। उतार-चढ़ाव बना रहेगा, 23000 पर कॉल-पुट दोनों का बिल्डअप है। FIIs के इंडेक्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिले हैं। नेट लॉन्ग 22062 कॉन्ट्रैक्ट है। 23100-23200 पर कॉल और 22800-22700 पर पुट राइटर्स हावी हैं। एक्सपायरी के नजदीक, गिरावट में खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी। पहले बेस (22898-844) के करीब गिरावट में खरीदारी करें। 22810 टिके रहने तक लॉन्ग में बने रहें। 22810-22800 के नीचे फिसले तो 22736-22677 संभव है। 23027 पार निकला तो 23097-23131 का स्विंग मुमकिन है।
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 49490-49681 पर और बड़ा रजिस्टेंस 49813-49913/50050 पर है। इसका पहला बेस 49028-48810 और बड़ा बेस 48652-48516(10DEMA) पर है। कल 49231 पार करने के बाद सभी टार्गेट हासिल हुए। 49500 और फिर 50000 पर कॉल राइटर्स हैं। 49000 पर पुट राइटर्स हावी हैं। पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी जरूर करें। ऊपर की ओर पहला रजिस्टेंस बड़ा सप्लाई प्वाइंट है। पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड की समीक्षा करें। अगर पहला रजिस्टेंस पार हुआ तो 49681 संभव है। 49681 पार हुआ तो नए शिखर की कोशिश होगी। अगर पहले बेस के नीचे फिसले तो दूसरे बेस तक गिरावट संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।