Get App

Bharat Coking Coal Share Price: मार्च में कच्चे कोयले का उत्पादन 2% बढ़ा, शेयर 7% चढ़ा

Bharat Coking Coal Share Price: कच्चे कोयले के ऑफटेक यानि डिस्पैच में साल-दर-साल आधार पर 24.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, कोल इंडिया की सब्सिडियरी है। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए BCCL ने कच्चे कोयले के उत्पादन में 12.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:24 PM
Bharat Coking Coal Share Price: मार्च में कच्चे कोयले का उत्पादन 2% बढ़ा, शेयर 7% चढ़ा
Bharat Coking Coal के कोकिंग कोयले का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़ गया।

सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयरहोल्डर्स के लिए 1 अप्रैल का दिन काफी अच्छा गया। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 8 प्रतिशत तक चढ़ी। BSE पर शेयर 32.28 रुपये के हाई तक गया। बाद में 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 32.08 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने अपना मंथली परफॉर्मेंस डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक, मार्च 2026 में कच्चे कोयले के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्पादन का आंकड़ा 4.42 मिलियन टन (MT) रहा।

कोकिंग कोयले का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़कर 4.22 MT हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 4.07 MT था। हालांकि, नॉन-कोकिंग कोयले का उत्पादन 22.9 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 0.20 MT रह गया। मार्च 2025 में यह 0.26 MT था। उत्पादन बढ़ने के बावजूद कच्चे कोयले के ऑफटेक यानि डिस्पैच में साल-दर-साल आधार पर 24.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑफटेक 2.66 MT रह गया, जबकि मार्च 2025 में यह 3.52 MT था।

खनन के मोर्चे पर, ओपनकास्ट खदानों से उत्पादन मार्च 2026 में सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 4.31 MT हो गया, जबकि भूमिगत खदानों का उत्पादन 23.5 प्रतिशत घटकर 0.11 MT रह गया। धुले हुए कोकिंग कोयले के उत्पादन में 17.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई और यह 0.14 MT से बढ़कर 0.17 MT हो गया। वहीं, ओवरबर्डन हटाने का काम पिछले साल के मुकाबले 24.3 प्रतिशत घटकर मार्च 2026 में 12.21 मिलियन क्यूबिक मीटर रह गया।

पूरे FY26 में कैसा रहा Bharat Coking Coal का उत्पादन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें