Get App

Bharat Electronics Limited देगी 0.70 रुपये का दूसरा इं​टरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट सेट

BEL Interim Dividend: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के मालिकाना हक वाली एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह मुख्य रूप से ग्राउंड और एयरोस्पेस एप्लीकेशंस के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है। BEL भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले 16 PSUs में से एक है। कंपनी का मार्केट कैप 1.38 लाख करोड़ रुपये पर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 11:14 AM
Bharat Electronics Limited देगी 0.70 रुपये का दूसरा इं​टरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट सेट
पिछले 3 साल में BEL शेयर ने 312 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है।

BEL Interim Dividend: नवरत्न PSU, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2024 के लिए दूसरे इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। 15 मार्च को कंपनी के बोर्ड की बैठक में डिविडेंड पर फैसला लिया गया। शेयर बाजारों को BEL ने बताया कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू के एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर 0.70 रुपये का दूसरा इंटरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च 2024 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास BEL के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

कंपनी ने कहा कि डिविडेंड का भुगतान, डिक्लेरेशन के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। बीएसई पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का शेयर 15 मार्च को 188.85 रुपये पर क्लोज हुआ। पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 104 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.38 लाख करोड़ रुपये पर है।

इससे पहले Bharat Electronics Ltd ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले इं​टरि​म डिविडेंड के तौर पर भी 0.70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था। शेयर ने 9 फरवरी को एक्स डिविडेंड ट्रेड किया था। पिछले 3 साल में BEL शेयर ने 312 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है।

कैसी है BEL की वित्तीय स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें