Get App

Bharat Electronics का वैल्यूएशन बेहतर! क्या आपको करना चाहिए निवेश? एक्सपर्ट्स की राय

Bharat Electronics की एग्जीक्यूशन क्षमता में सुधार हो रहा है। Q1FY25 में इसने 20.1 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की। ​​ग्लोबल सप्लाई-चेन में दिक्कतें कम हुई, जिसने अहम भूमिका निभाई है। इसकी फ्लैगशिप LRSM (लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल) ऑर्डर ने अकेले तिमाही के दौरान 842 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2024 पर 5:37 PM
Bharat Electronics का वैल्यूएशन बेहतर! क्या आपको करना चाहिए निवेश? एक्सपर्ट्स की राय
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

Bharat Electronics share: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों पर एक्सपर्ट्स बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी को आने वाले समय में बेहतर अर्निंग और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन की उम्मीद है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.74 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 277.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.02 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक ने 10 जुलाई 2024 को 340.35 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। इसका मतलब है कि शेयर अपने हाई से 18 फीसदी नीचे आ गया है।

Bharat Electronics का वैल्यूएशन बेहतर

मनीकंट्रोल डॉट कॉम के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जितेंद्र कुमार गुप्ता का मानना है कि करेक्शन के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का वैल्यूएशन अब सस्ता हो गया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है। डिफेंसिव बिजनेस मॉडल, मजबूत अर्निंग विजिबिलिटी और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के साथ स्टॉक ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है। FY26 की अनुमानित अर्निंग के 36 गुना पर ट्रेड करते हुए यह वैल्यूएशन सस्टेनेबल लगता है, क्योंकि इसमें स्टेबिलिटी और ग्रोथ दोनों प्रोवाइड करने की क्षमता है। इसके अलावा, 1.5 फीसदी डिविडेंड यील्ड के साथ यह प्राइवेट डिफेंस पियर्स की तुलना में अट्रैक्टिव बना हुआ है, जो बहुत अधिक वैल्यूएशन पर ट्रेड करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें