Nykaa के शेयर नहीं मिलने पर BharatPe के को-फाउंडर ने कोटक महिंद्रा को भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
इस मामले के साथ भारत के सबसे सफल नई पीढ़ी के एंटरप्रेन्योर ग्रोवर सबसे अमीर और सबसे ज्यादा सम्मानित एंटरप्रेन्योर उदय कोटक के खिलाफ सामने आ गए हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 09, 2022 पर 7:22 PM
भारत में नई पीढ़ी के सबसे सफल एंटरप्रेन्योर में से एक हैं BharatPe के अशनीर ग्रोवर
Ashneer Grover vs Uday Kotak : भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर-एमडी अशनीर ग्रोवर और वाइफ माधुरी ने भारत के टॉप बैंकर्स में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय और सीनियर मैनेजमेंट को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें ब्यूटी फर्म न्याका (Nykaa) द्वारा लॉन्च आईपीओ में बैंक पर फाइनेंसिंग और शेयरों का अलोकेशन सुरक्षित करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।
ऑडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया मामला
यह नोटिस 30 अक्टूबर, 2021 को भेजा गया था, लेकिन तब ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब ग्रोवर द्वारा कथित तौर पर इस मुद्दे पर कोटक के एक इम्प्लॉयी को अब्यूज करने और धमकाने से जुड़ी एक ऑडियो कॉल वायरल हो गई। इस मामले में भारत के सबसे सफल नई पीढ़ी के एंटरप्रेन्योर ग्रोवर सबसे अमीर और सबसे ज्यादा सम्मानित एंटरप्रेन्योर उदय कोटक के खिलाफ सामने आ गए हैं।
यह नोटिस कोटक वैल्थ मैनेजमेंट की सीईओ ओशर्या दास, कोटक महिंद्रा बैंक की ग्रुप प्रेसिडेंट (कंज्यूमर बैंकिंग) शांति एकमबरम और कॉरपोरेट, इंस्टीट्यूशन एंड इनवेस्टमेंट बैंकिंग के हेड केवीएस मणियन भी संबोधित किया गया है।
नोटिस में कंपनी में 500 करोड़ रुपये के शेयरों को सब्सक्राइब करने से होने वाले संभावित फायदे के रूप में हुए नुकसान के अलावा लीगल नोटिस पर आई 1 लाख रुपये की लागत की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।
मनीकंट्रोल ने ग्रोवर और उनकी पत्नी की तरफ से रेजस्ट्रीट लॉ एडवाइजर्स के पार्टनर और फाउंडर सुमित अग्रवाल द्वारा भेजे गए नोटिस की एक कॉपी को रिव्यू किया है।
ग्रोवर ने इस मसले पर कमेंट से इनकार कर दिया। कोटक महिंद्रा बैंक ने मनीकंट्रोल की क्वेरी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अंतिम समय पर आईपीओ फाइनेंसिंग से किया इनकार
नोटिस में कोटक के एग्जीक्यूटिव रोहित मोहन के नाम का जिक्र है, जिसका नाम पिछले हफ्ते वायरल हुए ऑडियो क्लिप में भी सामने आया था। लीगल नोटिस के मुताबिक, कोटक ने भले ही ग्रोवर और उनकी वाइफ को बताया था कि न्याका आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन की औपचारिकताएं कर ली गई हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें बता दिया गया कि वह ‘अनियमित एफआईआई मूवमेंट्स’ और ‘बहुत ऊंचे लेंडिंग रेट्स’ के लिए आईपीओ फाइनेंसिंग नहीं कर सकेगा।
नोटिस में कहा गया, “अंतिम समय में कोटक के आईपीओ फाइनेंसिंग से इनकार से हमारे क्लाइंट न्याका आईपीओ में भाग लेने में अक्षम हो गए और वह एक बिजनेस/ इनवेस्टमेंट अवसर से वंचित हो गए, जिसके बारे में उन्होंने कोटक को आईपीओ के लॉन्च होने से एक महीने से ज्यादा समय पहले ही बता दिया था। अगर कोटक ने हमारे क्लाइंट्स को शुरुआत में ही बता दिया होता कि वह न्याका आईपीओ के लिए आईपीओ फाइनेंसिंग में असमर्थ होगा, तो हमारे क्लाइंट्स दूसरे फाइनेंसर्स से संपर्क करते जो इस आईपीओ के लिए हमारे क्लाइंट्स को आईपीओ फाइनेंसिंग देने के लिए तैयार और इच्छुक थे।”
नोटिस में उठाए गए यह सवाल
दिलचस्प बात यह रही, नोटिस में यह भी उल्लेख था कि भले ही कोटक ने न्याका के आईपीओ के लिए किसी इंडिविजुअल को आईपीओ फाइनेंसिंग नहीं करने की बात की, लेकिन वास्तव में उसने सुहैल समीर के लिए ऐसा किया जो भारतपे के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं।
आईपीओ फाइनेंसिंग के जरिये जोमैटो और कारट्रेड में भी किया निवेश
नोटिस के मुताबिक, ग्रोवर ने आईपीओ फाइनेंसिंग के जरिये जोमैटो और कारट्रेड के आईपीओ में 100-100 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के लिए कोटक की सेवाओं का इस्तेमाल किया। 6 जनवरी को, ग्रोवर ने वायरल ऑडियो क्लिप "फेक" होने का दावा करते हुए कहा कि इसे जारी करने वाला एक “स्कैमस्टर” है। ग्रोवर ने ट्वीट किया, “यह एक फेक ऑडियो है, जिससे स्कैमर्सटर ने फंड (2.40 लाख डॉलर के बिटकॉइन) ऐंठन की कोशिश कर रहा था। मैंने देने से इनकार कर दिया।” हालांकि, बाद में ग्रोवर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया जिसमें ऑडियो के फेक होने का दावा किया गया था।
बीते साल यूनिकॉर्न बनी भारतपे
2018 में स्थापित ग्रोवर की फिनटेक कंपनी भारतपे बीते साल यूनिकॉर्न बन गई थी। दूसरी तरफ, उदय कोटक की अगुआई वाला कोटक महिंद्रा बैंक मार्केट कैपिटलाइजेशन आधार पर एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा बड़ा प्राइवेट बैंक है।
ग्रोवर के भारतपे ने भी 2021 में सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ ज्वाइंट वेंचर में संकटग्रस्त पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) को हासिल करने बाद बैंकिंग में कदम रख दिया है। जेवी को बीते साल अक्टूबर में रिजर्व बैंक (आरबीआई) से स्माल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस मिल गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कोटक ने भी इस मामले में जवाबी नोटिस भेजा है। हालांकि, मनीकंट्रोल को इसकी डिटेल नहीं मिल सकी है। सूत्रों ने कहा कि कोटक का प्रतिनिधित्व लॉ फर्म खेतान कर रही है।