टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरों में 7 नवंबर को दिन में 4.7 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर कीमत 1995.80 रुपये के लो तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 2001.10 रुपये पर सेटल हुआ। एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 5.1 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ है। 6 नवंबर को CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (सिंगटेल), पेस्टल लिमिटेड के जरिए भारती एयरटेल में लगभग 0.8% हिस्सेदारी ₹10,300 करोड़ में बेच सकती है। ट्रांजेक्शन ₹2,030 प्रति शेयर की कीमत पर हो सकता है।
