Get App

Bharti Airtel और Vodafone का शेयर खरीदें या बेचें? टैरिफ हाइक के बाद छुआ नया 52-वीक हाई, फिर 3% तक फिसले

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर आज 28 जून को दिन के कारोबार के दौरान अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। वहीं वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और इंडस टावर्स के शेयरों ने पिछले एक साल का नया उच्चतम स्तर छुआ। इन शेयरों में यह तेजी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की ओर से मोबाइल प्लान के टैरिफ बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 3:39 PM
Bharti Airtel और Vodafone का शेयर खरीदें या बेचें? टैरिफ हाइक के बाद छुआ नया 52-वीक हाई, फिर 3% तक फिसले
RIL के शेयर ने आज NSE पर 3,129.85 रुपये के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर आज 28 जून को दिन के कारोबार के दौरान अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। वहीं वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और इंडस टावर्स के शेयरों ने पिछले एक साल का नया उच्चतम स्तर छुआ। इन शेयरों में यह तेजी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की ओर से मोबाइल प्लान के टैरिफ बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई है। हालांकि कारोबार के अंत में इन शेयरों ने अपनी बढ़त खो दी थी और 3 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने कहा कि टैरिफ बढ़ोतरी का समय और उसकी मात्रा बाजार की उम्मीदों के मुताबिक है।

रिलायंस जियो ने सबसे पहले गुरुवार को मोबाइल टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके बाद भारती एयरटेल ने भी दरों में 10 प्रतिशत से 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। भारती हेक्साकॉम के सर्किल रेट में भी बढ़ोतरी की गई है। इनवेस्को म्यूचुअल फंड के ताहिर बादशाह के मुताबिक, इंडस्ट्री को इस बढ़ोतरी की पहले से उम्मीद थी।

मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो, दोनों के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स (ARPU) में 16 से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि जियो की टैरिफ बढ़ने के बाद, भारती एयरटेल के शेयर के अब 1,000 से 1,050 रुपये की सीमा में एक नया बेस बनाने का अनुमान है। ब्रोकरेज को आगे इस शेयर में 11 से 15 फीसदी की तेजी आने का अनुमान है।

CLSA ने कहा कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ फिलहाल जियो के मुकाबले 20-25 प्रतिशत के प्रीमियम पर हैं। इस बीच, बर्नस्टीन को लगता है कि वोडाफोन आइडिया के टैरिफ में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जेपी मॉर्गन के अनुसार, जियो के टैरिफ बढ़ोतरी ने मार्केट शेयर बढ़ाने के लक्ष्य से फोकस हटा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें