BHEL Q3 Result: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज काफी उठा-पटक दिखी। भेल को दिसंबर 2025 तिमाही में हायर अदर इनकम के दम पर 191% से अधिक मुनाफा हासिल हुआ तो कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 16% से अधिक बढ़ गया। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू की ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही और ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी के मुनाफे की रफ्तार सुस्त रही। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 0.94% की गिरावट के साथ ₹263.05 (BHEL Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.37% टूटकर ₹256.60 तक आ गया था।
