कम्प्लीट सर्किल (Complete Circle) के मैनेजिंग पार्टन और CIO गुरमीत चड्ढा ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि मार्केट बहुत मजबूत है। खास बात ये है कि ग्लोबल संकेत बहुत अच्छे नहीं हैं फिर भी हमारे बाजार मजबूती दिखा रहे हैं। यह एक सरप्राइज है। कच्चा तेल 90 डॉलर के करीब है। अमेरिका में जो आंकड़े आ रहे हैं वो काफी मजबूत हैं। इनको देखकर लगाता है कि अमेरिका में दरों में एक और बढ़त हो सकती है। बहुत सारे पॉकेट्स में सप्लाई चेन अभी भी दुरुस्त नहीं हुई है। कैश सेगमेंट में एफआईआई खरीद के आंकड़ें भी इतने अच्छे नहीं है। इसके बावजूद हमारे बाजार जोरदार तेजी दिखा रहे है।
