Get App

BIG MARKET VOICES: रिस्क वेटेज को लेकर RBI का फैसला सही दिशा में- देवेन चोकसी

DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी ने कहा कि RBI की अनसिक्योर्ड लोन पर सख्त पॉलिसी मेरे हिसाब से आरबीआई द्वारा उठाया गया स्वागत योग्य कदम है। यदि आरबीआई ऐसा नहीं करती तो इन एनबीएफसी कंपनियों का एनपीए बढ़ने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता। लिहाजा रिस्क वेटेज को लेकर RBI का फैसला सही दिशा में है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 12:47 PM
BIG MARKET VOICES: रिस्क वेटेज को लेकर RBI का फैसला सही दिशा में- देवेन चोकसी
देवेन चोकसी ने कहा कि अनसिक्योर्ड लोन पर RBI के फैसले से बजाज फाइनेंस जैसे बड़ी NBFCs पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

BIG MARKET VOICES:  RBI की अनसिक्योर्ड लोन पर सख्ती से NBFCs में तेज गिरावट देखने को मिली। RBL बैंक 7% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। SBI CARD, AB CAPITAL, L&T FINANCE भी 5 से 6% गिरे। RBI ने रिस्क वेटेज 100 से बढ़ाकर 125% किया है। वहीं कच्चे तेल में भारी गिरावट से पेंट शेयरों में रौनक नजर आ रही है। एशियन पेंट करीब 3% चढ़ा। साथ ही बर्जर पेंट, पिडिलाइट और OMCs में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बिग मार्केट वॉयसेज में DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी जुड़े। उन्होंने कहा कि रिस्क वेटेज को लेकर RBI का फैसला सही दिशा में है।

एनपीए को बढ़ने से रोकने के लिए आरबीआई का कदम सही

RBI की अनसिक्योर्ड लोन पर सख्त पॉलिसी पर बात करते हुए देवने ने कहा कि मेरे हिसाब से आरबीआई द्वारा उठाया गया ये कदम स्वागत योग्य है। यदि आरबीआई ऐसा नहीं करती तो इन एनबीएफसी कंपनियों का एनपीए बढ़ने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता। रिस्क वेटेज को लेकर RBI का फैसला सही दिशा में लिया गया फैसला है।

बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन चार स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें