शिपिंग सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि आज कैबिनेट से कोस्टल शिपिंग बिल 2024 को मंजूरी मिल गई है। इस बिल में क्या खास है और इससे क्या होगा ये समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सहयोगी लक्ष्मण रॉय ने बताया कि आज शिपिंग सेक्टर के लिए कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। आज कोस्टल शिपिंग बिल 2024 को मंजूरी मिल गई है जिसमें कोस्टल शिपिंग को बढ़ावा देने के लिए नियम और शर्तें आसान करने का प्रावधान है। इसमें भारतीय पोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ाने पर फोकस होगा। इसके अलावा भारतीय शिप के लिए लाइसेंस की शर्तें खत्म की जा सकती हैं। इनलैंड वाटरवेज और कोस्टल ट्रांसपोर्ट के लिए स्ट्रेटजिक प्लान भी तैयार किया जाएगा।
