Big Stock Today:20 अगस्त को तेजड़ियों ने बाजार में जोरदार वापसी की थी, जिससे निफ्टी इंट्रा डे में 24,700 के स्तर को पार कर गया। इस बीच ग्लोबल बाजारों से आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया नरम दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है। ऐसे में अनुज सिंघल का मानना है कि बाजार में लॉन्ग रहें। निफ्टी पर SL को बढ़ाकर 24,450 पर (क्लोजिंग बेसिस) लाएं। निफ्टी का 10 DEMA 24,450 और 20 DEMA 24,500 पर मौजूद है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
फोकस में भारती एयरटेल , वोडाफोन
अनुज ने कहा कि भारती एयरटेल पर बुलिश नजरिया रखा है जबकि वोडाफोन आइडिया में उन्होंने बियरिश नजरिया रखा हुआ है। अनुज सिंघल का कहना है कि भारती एयरटेल 1 साल में बड़ा पैसा बनाकर देने का दम रखता है। अनुज का कहना है कि जून में भारती एयरटेल के ग्राहक बढ़े है। भारती एयरटेल ने 12.52 लाख ग्राहक बढ़े है। पिछले मई में भारती ने 12.5 लाख ग्राहक जोड़े थे। जून में जियो ने 19.1 लाख ग्राहक करोड़ जोड़े है।
अनुज सिंघल डॉ रेड्डीज पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि फार्मा सेक्टर में मोमेंटम काफी शानदार नजर आ रहा है। उनका कहना है कि कंपनी ने अमेरिका की Kainomyx के साथ MoU किया है। मलेरिया की सस्ती दवा बनाने के लिए करार किया है। अमेरिका, यूरोप के साथ विकासशील देशों के लिए भी बनेगी। Kainomyx के पास एक प्रॉपराइटरी प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म मच्छरों के cytoskeletal प्रोटीन को टार्गेट करता है। लिहाजा इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है।
अनुज का कहना है कि एलएंडटी का शेयर भी आज सेक्टर रोटेशन के तौर पर काम करता नजर आएगा। बॉम्बे हाई कोर्ट से L&T को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2237 करोड़ रुपये का GST नोटिस खारिज किया है। 2018 में GST कमिश्नर, मुंबई ने नोटिस दिया था। अनुज का कहना है कि इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।