Big Stock Today: 21 अगस्त को बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए । इस बीच फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरें घटने के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में अनुज सिंघल का मानना है कि आज बाजार में लॉन्ग में बने रहें और SL को ऊपर लाते रहें। अब इस बाजार से आपको मार्केट ही बाहर निकालेगा। लॉन्ग सौदों का नया SL 24,600 पर है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
