Bikaji Foods share listing: मुनाफे का बेहतर स्वाद नहीं मिला, NSE पर 7.60% प्रीमियम के साथ 322.80 रुपए पर लिस्ट हुए स्टॉक्स

Bikaji Foods share listing: Bikaji Foods का IPO कुल 26.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बीकाजी फूड्स के IPO के लिए सबसे अधिक बढ़-चढ़कर बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने लगाई थी

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 2:40 PM
Bikaji Foods का IPO कुल 26.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bikaji Foods: बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयरों की लिस्टिंग आज कुछ खास नहीं रही BSE पर बीकाजी फूड्स के शेयरों की लिस्टिंग 7.05 फीसदी प्रीमियम के साथ 321.15 रुपए पर हुई है। जबकि NSE पर इसके शेयर 7.60 फीसदी प्रीमियम (Premium) के साथ 322.80 रुपए पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 300 रुपए था। कंपनी का इश्यू 3 नवंबर को खुला और 7 नवंबर को बंद हुआ था।

    Bikaji Foods के इश्यू का कैसा रहा सब्सक्रिप्शन

    Bikaji Foods का IPO कुल 26.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बीकाजी फूड्स के IPO के लिए सबसे अधिक बढ़-चढ़कर बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने लगाई, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों के लिए करीब 80.63 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का करीब 4.77 गुना अधिक बोली लगाई है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 7.10 गुना अधिक बोली लगाई है। वहीं एंप्लॉयी कोटे में कंपनी को 4.38 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।


    Medanta IPO Listing: मेदांता के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग, NSE पर 19.35% प्रीमियम के साथ 401 रुपए पर लिस्ट हुए स्टॉक्स

    कंपनी के बारे में

    बीकाजी ब्रांड को साल 1993 में लॉन्च किया गया था। धीरे-धीरे पूरे भारत में इसने अपना विस्तार किया है। जून 2022 तक कंपनी की 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपस्थिति हो चुकी है। इसके अलावा यह 21 देशों में अपने प्रोडक्ट का निर्यात भी करती है। इनमें नार्थ अमेरिका, खाड़ी देश, अफ्रीका और एशिया प्रशांत के देश शामिल है। कंपनी की कुल बिक्री में उसके इंटरनेशनल बिजनेस का हिस्सा 3.20 प्रतिशत था। बीकाजी फूड्स के ऐड में अमिताभ बच्चन आते हैं और इसकी टैगलाइन है- Amitji loves Bikaji।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।