ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में कंसलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कारोबार कर रहा हैं। ICICI BANK, भारती एयरटेल, L&T और रिलायंस ने बाजार को सपोर्ट दिया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा हैं। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। Britannia Industries, SBI Life Insurance, Divis Labs , Shriram Finance, Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Tata Motors, Eicher Motors, Maruti Suzuki, Adani Ports और BPCL टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को बायोकॉन और रेमको सीमेंट का शेयर पसंद आ रहा है।
