Get App

Bitcoin Price: 2033 में 10 लाख डॉलर होगी एक बिटकॉइन की कीमत? रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों के लिए मौका

Bitcoin Price Crosses $100,000: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उछाल देखा जा रहा है। ट्रंप ने हाल ही में पॉल एटकिंस को US SEC का अगला चेयरमैन नियुक्त किया है, जो क्रिप्टोकरेंसी के बड़े पैरोकार माने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने एलॉन मस्क की अगुआई में नया डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी बनाने की मंजूरी दी है, जिससे क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक माहौल बना है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 1:37 PM
Bitcoin Price: 2033 में 10 लाख डॉलर होगी एक बिटकॉइन की कीमत? रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों के लिए मौका
Bitcoin Crosses $100,000: इस साल अब तक बिटकॉइन करीब 144 फीसदी चढ़ चुका है

Bitcoin Price Crosses $100,000: बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1,00,000 डॉलर (करीब 84 लाख रुपये) के पार चली गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उछाल देखा जा रहा है। ट्रंप ने हाल ही में पॉल एटकिंस को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US SEC) का अगला चेयरमैन नियुक्त किया है, जो क्रिप्टोकरेंसी के बड़े पैरोकार माने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने एलॉन मस्क की अगुआई में नया डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी बनाने की मंजूरी दी है, जिससे क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक माहौल बना है।

पिछले एक महीने में सिर्फ बिटकॉइन में 50 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। इसके साथ ही इसका मार्केट कैप अब 2 ट्रिलियन डॉलर की सीमा को पार कर गया है। इस साल अब तक बिटकॉइन करीब 144 फीसदी चढ़ चुका है। बता दें कि बिटकॉइन, दुनिया की सबसे पहली और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इसके अलावा बाकी क्रिप्टोकरेंसी में SOL और XRP की कीमतें भी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं।

बिटकॉइन की तेजी के पीछे के कारण

बिटकॉइन में तेजी सिर्फ राजनीतिक कारणों से ही नहीं है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बिटकॉइन के ETF में आ रहा निवेश भी है। बिटकॉइन ETF में कुछ हफ्ते पहले एक ही दिन में 67.6 करोड़ डॉलर का बड़ा निवेश आया था, जिसने सभी को चौंका दिया था। यह बताता है कि अब संस्थागत निवेशकों का भी बिटकॉइन पर भरोसा बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें