Get App

Stock in Focus: 1 साल में 33% टूटा स्टॉक, अब मिला ₹615 करोड़ का ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक साल में 33 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी को चेन्नई प्रोजेक्ट के लिए 615 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। क्या यह ऑर्डर शेयर की गिरावट थाम पाएगा, जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 6:29 PM
Stock in Focus: 1 साल में 33% टूटा स्टॉक, अब मिला ₹615 करोड़ का ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर
BL Kashyap and Sons का शेयर BSE पर 4.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹53.00 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी BL Kashyap and Sons Ltd को 615.69 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर चेन्नई में एक कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर Sattva CKC Private Ltd की ओर से दिया गया है, जो एक घरेलू कंपनी है।

31 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

BL Kashyap ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह वर्क ऑर्डर चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित कमर्शियल प्रोजेक्ट “Sattva Chennai Knowledge City” के लिए है।

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को स्ट्रक्चरल और सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करना है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि करीब 31 महीने की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें