Nexus Select Trust REIT में Blackstone ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है 21.8% हिस्सेदारी

REITs वैश्विक स्तर पर एक लोकप्रिय इंस्ट्रमेंट हैं। इन्हें भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कुछ साल पहले ही पेश किया गया ताकि किराए पर देने वाली संपत्तियों का मॉनेटाइजेशन किया जा सके। यह रियल एस्टेट संपत्तियों की भारी वैल्यू को बड़े पैमाने पर अनलॉक करने में मदद करते हैं और खुदरा निवेशकों की भागीदारी को सक्षम बनाते हैं

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 10:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nexus Select Trust REIT की जून 2024 तिमाही में शुद्ध ऑपरेटिंग आय 7% की वृद्धि के साथ 412.7 करोड़ रुपये रही।

दिग्गज प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ग्रुप, ब्लॉक डील के माध्यम से नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT में 21.8% हिस्सेदारी बेच सकती है। ऑफर साइज 4,455 करोड़ रुपये आंका गया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि इस लेन-देन के लिए फ्लोर प्राइस 135 रुपये प्रति यूनिट है। इस सौदे से पहले, ब्लैकस्टोन के पास 30 जून, 2024 तक कुल आउटस्टैंडिंग REIT यूनिट्स का 43.1% हिस्सा था। लेन-देन के बाद मई 2026 तक ब्लैकस्टोन की शेष हिस्सेदारी के 15% के लिए एक वैधानिक लॉक-इन अवधि होगी।

सूत्रों का कहना है कि ब्लैकस्टोन ने अपनी शेष हिस्सेदारी (6.3 प्रतिशत) के लिए वॉलंटरी लॉक-इन पर भी सहमति जताई है। जो 9 महीने की अवधि के लिए है। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट की जून 2024 तिमाही में शुद्ध ऑपरेटिंग आय 7% की वृद्धि के साथ 412.7 करोड़ रुपये रही। ट्रस्ट ने कमर्शियल पेपर्स और डिबेंचर के माध्यम से 1,700 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि उसने अप्रैल-जून 2024 अवधि में 371.9 करोड़ रुपये की रिटेल नेट ऑपरेटिंग इनकम (NOI) हासिल की, जो एक साल पहले की अवधि से 8% अधिक है।

Nexus Select Trust के पोर्टफोलियो में क्या-क्या शामिल


नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के पोर्टफोलियो में भारत के 14 शहरों में 99 लाख वर्ग फीट के ग्रॉस लीजेबल एरिया के साथ 17 शॉपिंग मॉल, दो कॉम्प्लिमेंट्री होटल एसेट्स और 13 लाख वर्ग फीट के ग्रॉस लीजेबल एरिया के साथ 3 ऑफिस एसेट्स शामिल हैं। इसके रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स में लगभग 3,000 स्टोर में 1,000 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स, किराएदार के तौर पर शामिल हैं।

Nazara Technologies की हुई ब्रिटेन की फ्यूजबॉक्स गेम्स, कितने करोड़ का रहा सौदा; शेयर में 2% तेजी

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, बीएसई और एनएसई पर 'हाइब्रिड सिक्योरिटी' कैटेगरी में लिस्ट है। बीएसई पर 8 अगस्त को शेयर लाल निशान में 144.39 रुपये पर क्लोज हुआ। एनएसई पर यह 143.60 रुपये के लेवल पर रहा। पिछले एक साल में शेयर करीब 25 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।