Nazara Technologies की हुई ब्रिटेन की फ्यूजबॉक्स गेम्स, कितने करोड़ का रहा सौदा; शेयर में 2% तेजी

फ्यूजबॉक्स के गेम मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, न्यूजीलैंड आदि जैसे विकसित बाजारों को टारगेट करते हैं। कैलेंडर ईयर 2024 में जनवरी-जुलाई तक इसका रेवेन्यू 116.6 करोड़ रुपये और EBITDA 33.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। Nazara Technologies भारत की एकमात्र सार्वजनिक रूप से लिस्टेड डायवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 6:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
8 अगस्त को नजारा टेक का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 931.75 रुपये पर बंद हुआ।

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलोजिज (Nazara Technologies) ने ब्रिटेन स्थित IP-बेस्ड गेमिंग स्टूडियो Fusebox Games को 228 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। यह एक ऑल कैश डील है। फ्यूजबॉक्स में 30 कर्मचारी हैं, जो मुख्य रूप से ब्रिटेन में कार्यरत हैं। नजारा टेक्नोलोजिज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘भारत की एकमात्र सार्वजनिक रूप से लिस्टेड डायवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक्नोलोजिज ने फ्यूजबॉक्स गेम्स के अधिग्रहण की घोषणा की है।’’

फ्यूजबॉक्स ने इंटरैक्टिव स्टोरी गेम ‘लव आइलैंड’ पब्लिश किया है और लोकप्रिय वैश्विक टीवी IPs पर बेस्ड नए गेम विकसित कर रही है। कैलेंडर ईयर 2023 में फ्यूजबॉक्स का रेवेन्यू 87.5 करोड़ रुपये और EBITDA (Earnings Before Interest Tax Depreciation and Amortisation) 11.7 करोड़ रुपये रहा। कैलेंडर ईयर 2024 में जनवरी-जुलाई तक इसका रेवेन्यू 116.6 करोड़ रुपये और EBITDA 33.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Nazara Tech को दिख रहा बड़ा अवसर


नजारा के फाउंडर और सीईओ नितीश मित्तरसेन ने कहा, 'हम एक IP बेस्ड वैश्विक गेमिंग व्यवसाय बनाने में बड़ा अवसर देखते हैं, जिसे भारत में हमारे कोर बेस से लाभ मिलेगा। यहां हम बेहतर यूजर एक्वीजीशन स्ट्रैटेजीस, डेटा एनालिटिक्स, लाइव ऑपरेशंस और नए इनीशिएटिव्स जैसे हमारे इन हाउस AI प्लेबुक को इंप्लीमेंट करना, के जरिए ग्लोबल स्टूडियोज को सपेार्ट कर सकते हैं।'

KPI Green Energy: 4 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹1 करोड़, अब जून तिमाही में मुनाफा हुआ डबल

फ्यूजबॉक्स के गेम मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, न्यूजीलैंड आदि जैसे विकसित बाजारों को टारगेट करते हैं। फ्यूजबॉक्स इन गेम्स को मुख्य रूप से इन ऐप परचेज के माध्यम से मॉनेटाइज करती है। इन ऐप परचेज का जनवरी-जुलाई 2024 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 92 प्रतिशत का योगदान रहा।

नजारा टेक का शेयर 2% चढ़ा

8 अगस्त को नजारा टेक का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 931.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 7100 करोड़ रुपये है। पिछले 3 महीनों में शेयर 47 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

SBI का शेयर एक साल के अंदर 40% मजबूत, 12 महीनों में देख सकता है ₹1050 का लेवल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।