KPI Green Energy: 4 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹1 करोड़, अब जून तिमाही में मुनाफा हुआ डबल

KPI Green Energy Stock Price: पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 280 प्रतिशत चढ़ी है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,083.95 रुपये और निचला स्तर 255.46 रुपये है। साल 2024 में शेयर अब तक 113 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.20 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KPI Green Energy का मार्केट कैप 12200 करोड़ रुपये है।

KPI Green Energy Share Price: सोलर एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर में 8 अगस्त को 5 प्रतिशत की तेजी आई और 1013.35 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने दिन में अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी किए। तिमाही के दौरान केपीआई ग्रीन एनर्जी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर 66.11 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 33.26 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 349.85 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 190.56 करोड़ रुपये थी।

बीएसई पर सुबह KPI Green Energy का शेयर बढ़त के साथ 969 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत उछला और 1013.35 रुपये के हाई पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 12200 करोड़ रुपये है। कंपनी में 18 जुलाई 2024 तक प्रमोटर्स के पास 53.09 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 280 प्रतिशत चढ़ी है।

4 साल में 12109% का रिटर्न


पिछले 4 साल में शेयर ने 12109 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीएसई पर 7 अगस्त 2020 को KPI Green Energy शेयर की कीमत 8.3 रुपये थी। अगर किसी ने इस भाव पर 4 साल पहले शेयर में 50000 रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक शेयरों की बिक्री नहीं की होगी तो आज की तारीख में उसका निवेश 61 लाख रुपये बन गया होगा। वहीं 1 लाख रुपये का निवेश 1.22 करोड़ रुपये में तब्दील हो गया होगा।

SBI का शेयर एक साल के अंदर 40% मजबूत, 12 महीनों में देख सकता है ₹1050 का लेवल

KPI Green Energy ने घोषित किया इंटरिम डिविडेंड

KPI Green Energy के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.20 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

₹50000 के बना दिए ₹1 करोड़, केवल एक साल के अंदर दिया 23670% का रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।