SBI का शेयर एक साल के अंदर 40% मजबूत, 12 महीनों में देख सकता है ₹1050 का लेवल

SBI Stock Price: निवेशक को 725 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह है। 8 अगस्त को शेयर लाल निशान में है। 6 महीने के अंदर शेयर 15 प्रतिशत चढ़ा है। SBI का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहकर 17,035 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने SBI के शेयरों के लिए अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 5:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI पर कवरेज करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 38 ने 'बाय' कॉल बरकरार रखी है।

SBI Share Price: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों में अगस्त महीने में अब तक 6% की गिरावट आई है। वहीं साल 2024 में अब तक यह करीब 26 प्रतिशत मजबूत हुआ है। अगले 12 महीनों में SBI शेयर की कीमत 1050 रुपये के लेवल तक जा सकती है। यह उम्मीद जताई है टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट मानस जायसवाल ने। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति SBI के शेयरों को एक वर्ष की अवधि के लिए अपने पास रखता है, तो वह शानदार मुनाफा कमा सकता है।

CNBC आवाज पर एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा कि अगले एक वर्ष में SBI शेयर की कीमत 1,025 से 1,050 रुपये तक जा सकती है। निवेशक को 725 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह है। SBI पर कवरेज करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 38 ने 'बाय' कॉल बरकरार रखी है। 7 ने 'होल्ड' कॉल दी है और 4 ने शेयर को 'सेल' करने का सुझाव दिया है।

मौजूदा भाव से कितना ज्यादा है टारगेट


1050 रुपये का लेवल बीएसई पर SBI के शेयर के 8 अगस्त को भाव से 30 प्रतिशत ज्यादा है। 8 अगस्त को शेयर लाल निशान में है। यह बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 813.85 रुपये पर खुला। दिन में इसने 817.90 रुपये का उच्च स्तर और 803 रुपये का निचला स्तर देखा। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट लेवल पर लेकिन लाल निशान में 807.65 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक का मार्केट कैप 7.20 लाख करोड़ रुपये है। एक साल के अंदर शेयर की कीमत 40 प्रतिशत मजबूत हुई है। 6 महीने के अंदर शेयर 15 प्रतिशत चढ़ा है।

तीन दिन में 42%, पांच महीने में 113% रिटर्न, इस स्मालकैप स्टॉक ने कर दिया धमाल

CLSA को कीमत ₹1075 तक जाने का अनुमान

जून 2024 तिमाही के नतीजों के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने SBI के शेयरों के लिए अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1,000 से बढ़ाकर 1,075 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 33 प्रतिशत ज्यादा है। नतीजों की बात करें तो SBI का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहकर 17,035 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में मुनाफा 16,884 करोड़ रुपये रहा था। जून 2024 तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2023 तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपये थी।

₹50000 के बना दिए ₹1 करोड़, केवल एक साल के अंदर दिया 23670% का रिटर्न

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।