दिग्गज प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ग्रुप, ब्लॉक डील के माध्यम से नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT में 21.8% हिस्सेदारी बेच सकती है। ऑफर साइज 4,455 करोड़ रुपये आंका गया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि इस लेन-देन के लिए फ्लोर प्राइस 135 रुपये प्रति यूनिट है। इस सौदे से पहले, ब्लैकस्टोन के पास 30 जून, 2024 तक कुल आउटस्टैंडिंग REIT यूनिट्स का 43.1% हिस्सा था। लेन-देन के बाद मई 2026 तक ब्लैकस्टोन की शेष हिस्सेदारी के 15% के लिए एक वैधानिक लॉक-इन अवधि होगी।
