पीई फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) आज 18 अगस्त को सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग (Sona BLW Precision Forgings Ltd) में अपनी हिस्सेदारी ब्लॉक डील में बेच सकती है। ब्लैकस्टोन ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी- सिंगापुर VII टोपको III PTE के जरिए Sona BLW में निवेश किया हुआ है। CNBC-आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकस्टोन अपनी हिस्सेदारी करीब 4,000 करोड़ रुपए में बेच सकती है।
