Get App

Blue Dart Express के निवेशकों के लिए 1 जनवरी बनी शानदार, इन 2 वजहों से शेयर ने लगाई 9% तक की छलांग

Blue Dart Express Share Price: ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने 1 जनवरी, 2026 से औसत शिपमेंट कीमतों में 9-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 4:12 PM
Blue Dart Express के निवेशकों के लिए 1 जनवरी बनी शानदार, इन 2 वजहों से शेयर ने लगाई 9% तक की छलांग
Blue Dart Express का मार्केट कैप बढ़कर 13400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के निवेशकों के लिए नए साल का पहला दिन 1 जनवरी अच्छा साबित हुआ। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 9.4 प्रतिशत तक चढ़कर 6043.20 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर लगभग 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 5676.40 रुपये पर सेटल हुआ। इसके पीछे वजह हैं कंपनी की ओर से प्राइस हाइक की घोषणा और टैक्स अधिकारियों की ओर से डिमांड किए गए टैक्स को घटाया जाना। सबसे पहले बात करते हैं टैक्स डिमांड की।

कंपनी ने सितंबर 2025 में शेयर बाजारों को बताया था कि सहायक कंपनी ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड (BDAL) को अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2023 तक के लिए एक कारण बताओ कम डिमांड नोटिस मिला है। इसमें कंपनी से 420,78,86,561 रुपये का GST मांगा गया है। ब्याज और पेनल्टी अलग से है।

अब ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने शेयर बाजारों को बताया है कि BDAL की ओर से दिए गए एक्सप्लेनेशंस और डिटेल्स के आधार पर टैक्स अथॉरिटीज ने डिमांड किए गए टैक्स अमाउंट को घटाकर 64,98,000 रुपये कर दिया है। साथ ही 41,71,807 रुपये का ब्याज और 6,49,800 रुपये की पेनल्टी की डिमांड की गई है।

प्राइस हाइक की डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें