Get App

Blue Dart Express का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा 29% बढ़ने के बाद 18% उछला

Blue Dart Express Share Price: सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का EBITDA एक साल पहले से 15.6 प्रतिशत बढ़ गया। ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर होकर 16.3 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने 9-12% के सालाना प्राइस रिवीजन का भी ऐलान किया है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 5:23 PM
Blue Dart Express का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा 29% बढ़ने के बाद 18% उछला
Blue Dart Express का कहना है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही और भी ज्यादा अच्छी रहेगी।

लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के शेयरों में 29 अक्टूबर को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक उछलकर 6645.60 रुपये के हाई तक गया और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। लेकिन सर्किट नहीं लगा। कारोबार बंद होने पर शेयर 18.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 6568.60 रुपये पर सेटल हुआ। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की परफॉरमेंस शानदार रहने से शेयर में खरीद बढ़ी है।

तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29.5 प्रतिशत बढ़कर 81.38 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 63 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,549.3 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में 1448.4 करोड़ रुपये था।

सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का EBITDA एक साल पहले से 15.6 प्रतिशत बढ़कर 251.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 218 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर होकर 16.3 प्रतिशत हो गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 15.1 प्रतिशत था।

9-12% के सालाना प्राइस रिवीजन का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें