Get App

Boardroom : केनरा बैंक के ED अशोक चंद्रा ने कहा, अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कोई चिंता नहीं

केनरा बैंक के ED अशोक चंद्रा ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बैंक के नेट NPA में आगे भी कमी आएगी। CASA के लिए कई तरह के खास प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। कस्टमरों के लिए कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। प्रोडक्ट लॉन्च से CASA रेशियो में सुधार हुआ है। अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कोई चिंता नहीं है। तिमाही आधार पर क्रेडिट ग्रोथ 4 फीसदी के करीब है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 11:35 AM
Boardroom : केनरा बैंक के ED अशोक चंद्रा ने कहा, अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कोई चिंता नहीं
केनरा बैंक के मैनेजमेंट ने कहा कि ब्याज खर्च का दबाव कायम है। SMA 1 & SMA 2 से नए NPA का खतरा नहीं है। मेट्रो सिटी में गोल्ड लोन देना बंद कर दिया गया है

दूसरी तिमाही में केनरा बैंक के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। बैंक का मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा है, जबकि ब्याज से होने वाली कमाई करीब 5 फीसदी बढ़ी है। एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 3606 करोड़ रुपए से बढ़कर 4014 करोड़ रुपए पर रहा है। ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 4.14 फीसदी से घटकर 3.73 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट NPA तिमाही आधार पर 1.24 फीसदी से घटकर 0.99 फीसदी पर रहा है। वहीं, NII सालाना आधार पर 8902 करोड़ रुपए से बढ़कर 9315 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, प्रोविजनिंग तिमाही आधार पर 2171 करोड़ रुपए से बढ़कर 2587 करोड़ रुपए पर और सालाना आधार पर 2201 करोड़ रुपए से बढ़कर 2587 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, डिपॉजिट 9.3 फीसदी बढ़कर 13.47 लाख करोड़ रुपए पर रही है। जबकि एडवांसेज सालाना आधार पर 10.3 फीसदी बढ़कर 9.84 लाख करोड़ रुपए पर रहे हैं।

नतीजों पर केनरा बैंक मैनेजमेंट

इन नतीजों पर खास चर्चा करते हुए केनरा बैंक के ED अशोक चंद्रा ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बैंक के नेट NPA में आगे भी कमी आएगी। CASA के लिए कई तरह के खास प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। कस्टमरों के लिए कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। प्रोडक्ट लॉन्च से CASA रेशियो में सुधार हुआ है। अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कोई चिंता नहीं है। तिमाही आधार पर क्रेडिट ग्रोथ 4 फीसदी के करीब है। 18 महीने से डिपॉजिट रेट में बदलाव नहीं किए गए हैं। ब्याज खर्च का दबाव कायम है। SMA 1 & SMA 2 से नए NPA का खतरा नहीं है। मेट्रो सिटी में गोल्ड लोन देना बंद कर दिया गया है। गोल्ड लोन का साइज 1.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने पर फिर से फैसला लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें