Bonus Alert: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के बाद अब ऑयल सेक्टर की एक और सरकारी कंपनी बोनस शेयर बांटने वाली है। ऑयल इंडिया (Oil India) ने एक्सचेंजों को जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक 20 मई को कंपनी के बोर्ड की बैठक में बोनस शेयर से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 20 मई को ही कंपनी पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 के नतीजे जारी कर सकती है। इस खुलासे का शेयरों पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। आज BSE पर यह 2.06 फीसदी की बढ़त के साथ 632.95 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 669.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था। HPCL ने अभी हाल में 1:2 और BPCL ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए हैं।
