Easy Trip Planners Share: ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड जल्द ही बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 अक्टूबर 2024 को होने वाली है, जिसमें इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने आज 9 अक्टूबर को यह जानकारी दी। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला और आज इसमें 3.52 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के शेयर BSE पर 34.13 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6,047 करोड़ रुपये हो गया है।
