Get App

Unemployment Rate Falls: बेरोजगारी दर 6 महीने के निचले स्तर पर, गांवों में रोजगार बढ़ा

Unemployment Rate Falls: अगस्त में देश की बेरोजगारी दर घटकर 5 प्रतिशत हो गई। यह छह महीने का निचला स्तर है। गांवों में बेरोजगारी कम हुई और महिलाओं की रोजगार भागीदारी बढ़ी। हालांकि, शहरों में बेरोजगारी थोड़ी बढ़ी है। जानिए आंकड़ों में क्या बदला।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 5:56 PM
Unemployment Rate Falls: बेरोजगारी दर 6 महीने के निचले स्तर पर, गांवों में रोजगार बढ़ा
बेरोजगारी घटने के साथ लेबर मार्केट में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है।

Unemployment Rate Falls: देश में बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 5 प्रतिशत रह गई। जुलाई में यह 5.1 प्रतिशत थी। सरकार ने 15 सितंबर को ये आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त की बेरोजगारी दर फरवरी 2026 के बाद सबसे कम है।

फरवरी में बेरोजगारी दर 4.9 प्रतिशत थी। अगस्त में बेरोजगारी घटने की सबसे बड़ी वजह गांवों में रोजगार की बेहतर स्थिति रही। दूसरी ओर, शहरों में बेरोजगारी थोड़ी बढ़ी है।

गांवों में बेरोजगारी ज्यादा घटी

ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। जुलाई में यह 4.5 प्रतिशत थी। यह जनवरी 2026 के बाद ग्रामीण बेरोजगारी का सबसे निचला स्तर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें