Get App

Stock in News: ₹50000 का हुआ एक शेयर, अब 22 साल बाद यह फिर टूटेगा टुकड़ों में

Stock in News: स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए होने वाली बोर्ड की बैठक से पहले इस कंपनी का शेयर 5% से अधिक उछलकर आज पहली बार ₹50 हजार के पार पहुंच गया। कंपनी 22 साल बाद अपने शेयरों को तोड़ने जा रही है लेकिन बोनस इश्यू का फैसला पहली बार होगा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 4:00 PM
Stock in News: ₹50000 का हुआ एक शेयर, अब 22 साल बाद यह फिर टूटेगा टुकड़ों में
बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव को लेकर होने वाली Bosch के बोर्ड की बैठक से पहले शेयर पहली बार ₹50000 के पार हुए।

Bosch Share Price: मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक कंपनी बॉश के शेयर आज 5% से अधिक उछलकर ₹50 हजार के पार रिकॉर्ड हाई पर चले गए। बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव को लेकर होने वाली बोर्ड की बैठक से पहले शेयरों ने यह माइलस्टोन छुआ है। 6 नवंबर को बोर्ड की बैठक में 22 साल में पहली बार स्टॉक स्प्लिट से जुड़े प्रस्ताव पर विचार होगा तो कंपनी ने कभी बोनस इश्यू नहीं जारी किया है। अब शेयरों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो आज बीएसई पर यह 3.77% की बढ़त के साथ ₹49700.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.37% उछलकर ₹50,470.05 तक पहुंचा था।

22 साल पहले भी टूटा था Bosch का शेयर

शनिवार 6 नवंबर को बॉश के बोर्ड की बैठक में 22 साल बाद फिर स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले जुलाई 2004 में कंपनी ने ₹100 की फेस वैल्यू वाले एक शेयरों को ₹10 की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में तोड़ा था।

शनिवार की बैठक में बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले बॉश ने कभी बोनस शेयर नहीं जारी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें