Get App

सात दिनों की तेजी पर ब्रेक, ऐसे बाजार में एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में दी ट्रेडिंग करने की सलाह

Wipro के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 265 के स्ट्राइक वाली पुट 9.20 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14-17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 6.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 1:21 PM
सात दिनों की तेजी पर ब्रेक, ऐसे बाजार में एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में दी ट्रेडिंग करने की सलाह
Vinati Organics पर Mirae Asset Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1628 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: सात दिनों की तेजी के बाद बुल्स सु्स्ताने के मूड में नजर आ रहे हैं। निफ्टी 23700 के नीचे फिसलता हुआ नजर आया। हालांकि बैंक निफ्टी आज भी आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी रिकवरी की कोशिश देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने विप्रो पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने बजाज फाइनेंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए भेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने विनती ऑर्गेनिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Wipro

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Wipro के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 265 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.20 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 14-17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bajaj Finance Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Bajaj Finance में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 8969 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 8900-8650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 9085 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें