IPO Market Next Week: 14 अक्टूबर से जो कारोबारी हफ्ता शुरू होगा, उसमें इतिहास बनने वाला है। देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) को पछाड़ते हुए हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ (Hyundai Motor India IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। एलआईसी का 21,008.48 करोड़ रुपये का आईपीओ मई 2022 में आया था और अब करीब ढाई साल बाद हुंडई मोटर इंडिया का 27,870.16 करोड़ रुपये का आईपीओ 15-17 अक्टूबर 2024 को खुला रहेगा। इसके अलावा और भी आईपीओ से अगले हफ्ते मार्केट गुलजार रहने वाला है। कुछ तो सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे तो कुछ के शेयर लिस्ट होंगे।
