टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शामिल वोडाफोन आइडिया (VODAFONE IDEA) के अच्छे दिन आते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। कंपनी लाइसेंस फीस के मामले में डिफॉल्टर होती जा रही है। कंपनी ने सरकार के पास अपनी लाइसेंस फीस का भुगतान नहीं किया है। लिहाजा सरकार की तरफ से कंपनी को कारण बताओ नोटिस मिल सकता है। यदि कंपनी सरकार को इस मामले में संतुष्ट करने में नाकामयाब रहती है तो सरकार द्वारा कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इसका प्रमुख कारण ये है कि कंपनी ने पिछली तिमाही में लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई। कंपनी की कुल 780 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस बनती है।
