Get App

Brigade Ent Share Price: दिसंबर तिमाही के नतीजे पर शेयर क्यों बने रॉकेट? ताबड़तोड़ खरीदारी से 8% उछले भाव

Brigade Enterprises Share Price: रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर आज रॉकेट बन गए। एक दिन पहले कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए और आज इसके शेयर करीब 8 फीसदी उछल गए। इस तेजी के चलते मुनाफावसूली भी हुई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। चेक करें इसके नतीजे की खास बातें

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 3:55 PM
Brigade Ent Share Price: दिसंबर तिमाही के नतीजे पर शेयर क्यों बने रॉकेट? ताबड़तोड़ खरीदारी से 8% उछले भाव
Brigade Enterprises Q3 Results: दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट रॉकेट की स्पीड से 221.45 फीसदी बढ़कर 236.24 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 24.72 फीसदी उछलकर 1463.94 करोड़ पर पहुंच गया।

Brigade Enterprises Share Price: रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 29 जनवरी बुधवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए और आज 30 जनवरी को इसके शेयर रॉकेट बन गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़ गया। ऐसे में शेयरों पर निवेशक टूट पड़े और यह करीब 8 फीसदी उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.53 फीसदी के उछाल के साथ ₹1120.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.83 फीसदी उछलकर 1177.95 रुपये पर पहुंच गया था।

Brigade Enterprises Q3 Results: खास बातें

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट रॉकेट की स्पीड से 221.45 फीसदी बढ़कर 236.24 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 24.72 फीसदी उछलकर 1463.94 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ईबीआईटीडीए 57.88 फीसदी बढ़कर 413.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन 22.3 फीसदी से बढ़कर 28.3 फीसदी पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें