Brigade Enterprises Shares: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार 6 अगस्त को कारोबार के दौरान 6% से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके जून तिमाही के मजबूत नतीजों के ऐलान के बाद आया है। कंपनी ने बताया जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब 4 गुना बढ़कर 81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़कर 1,113 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की लॉन्चिंग पाइपलाइन काफी मजबूत है, जो नियर टर्म में इसकी ग्रोथ संभावनाओं के मजबूत बने रहने का संकेत दे रही है।
