Get App

Brigade Enterprises के शेयर में 52% तक उछाल का दम! मोतीलाल ओसवाल बुलिश; चेक करें रेटिंग

Brigade Enterprises Share Price: मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, कंपनी का हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो FY30 तक बढ़कर 3,300 रूम तक होने की उम्मीद है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 4:22 PM
Brigade Enterprises के शेयर में 52% तक उछाल का दम! मोतीलाल ओसवाल बुलिश; चेक करें रेटिंग
Brigade Enterprises के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 880.70 रुपये है।

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर पर ​ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए 1338 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 52 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि FY21-25 के दौरान ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने प्री-सेल्स में 30% CAGR की रफ्तार से ग्रोथ दर्ज की। उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान यह 19% की ग्रोथ दर्ज करेगी, जो कि कंपनी की मजबूत लॉन्च पाइपलाइन के साथ हैदराबाद और चेन्नई में विस्तार पर बेस्ड है।

कलेक्शन FY28 तक बढ़कर 123 अरब रुपये हो जाने की उम्मीद है, जो FY25-28 के दौरान 32% CAGR देखेंगे। इसके चलते इसी अवधि में कुल ऑपरेटिंग कैश फ्लो 151 अरब रुपये हो जाएगा। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर रेंटल एसेट्स के चालू होने से FY25-28 के दौरान रेंटल इनकम में 7% CAGR की दर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, कंपनी का हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो भी FY30 तक बढ़कर 3,300 रूम तक होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि ब्रिगेड एंटरप्राइजेज में आने वाले सालों में मजबूत ग्रोथ की संभावना है।

Brigade Enterprises का शेयर 6 महीनों में 21 प्रतिशत गिरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें